लखनऊ:उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला रिसोर्स पर्सन का चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बक्शी का तालाब में हुआ। समापन से पहले बुद्धा सभागार में एक अध्यात्म सभा रखी गई।
समारोह में संस्थान के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि ईश्वर की सत्ता हर जगह है। इंसान चलता-फिरता भगवान है। वह हर कर्म को देखता है। भूगर्भ जल विभाग के निदेशक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि गंगा का अस्तित्व जल से है। जल है तो कल है। जल ही जीवन है।
पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य किशनवीर सिंह शाक्य ने 21वीं सदी की इंटेलिजेंस और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक, मिशन मुख्यालय ने बताया कि इस प्रशिक्षण में संकुल स्तरीय संघ के बायोलॉज, ऑडिट, अनुपालन, इनकम टैक्स, जीएसटी, पैन कार्ड और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी दी गई।
समारोह को सुबोध दीक्षित, डॉ. बडेलाल, अनुपम श्रीवास्तव और अमितेश ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं को गीता भेंट की गई। डॉ. साह ने बताया कि प्रदेश में 8,90,641 स्वयं सहायता समूह, 62,477 ग्राम संगठन और 3,273 संकुल स्तरीय संगठन हैं। इनमें 97,85,305 ग्रामीण परिवारों की महिलाएं जुड़ी हैं।
संस्थान की फैकल्टी डॉ. विनीता रावत ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। प्रशिक्षण में नेशनल मिशन प्रबंधन इकाई दिल्ली से महमूद हसन, नेशनल प्रोग्राम मैनेजर, स्टेट रिसोर्स पर्सन मोरीष कुमार और अमितेश ने प्रशिक्षण दिया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment