Home

कटिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित

गर्भावस्था के दौरान पोषण का समुचित ध्यान रखना जरूरी:
उचित पोषण से मातृ मृत्यु दर के मामलों में कमी लाना संभव:

कटिहार(बिहार)जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सेविका व सहायिका द्वारा पोषक क्षेत्र के अधीन सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं के बीच गोदभराई रस्म की गयी।गौरतलब है कि गर्भावस्था के दौरान माताओं को उचित पोषण सहित संबंधित अन्य जानकारियों से अवगत कराने के लिये प्रत्येक माह के सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई रस्म का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप पोषण की पोटली भेंट की जाती है। पोटली में गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि शामिल होते हैं।

स्वस्थ्य बच्चे के लिये मां का सेहतमंद होना जरूरी:
डीपीओ आईसीडीएस सुगंधा शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि गर्भावस्था के आखिरी दिनों में गर्भवती माताओं को बेहतर पोषण की जरूरत अधिक होती है। बेहतर पोषण के आभाव में महिलाओं में खून की कमी होने की आशंका होती है। इससे प्रसव प्रक्रिया के जटिल होने का खतरा होता है। डीपीओ आईसीडीएस ने बताया कि स्वस्थ्य बच्चे के लिये मां का सेहतमंद होना जरूरी है। गर्भवती माताओं के बेहतर पोषण से मातृ मृत्यु दर के मामलों में काभी हद तक कमी लायी जा सकती है। साथ ही नवजात को कई जन्मजात बीमारियों के खतरों से भी बचाया जा सकता है।

गर्भावस्था के दौरान जरूरी है सही पोषण:
राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक अनमोल गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था के आखिरी महीनों में शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा पर्याप्म मात्रा में शामिल होना जरूरी है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के बीच साप्ताहिक पुष्टाहार वितरित किया जाता है।महिलाएं अपने घर में आसानी से उपलब्ध होने वाले भोज्य पदार्थ का नियमित सेवन से भी सही पोषण का आसानी से ध्यान रखा जा सकता है। हरी साग-सब्जी, सतरंगी फल, दाल, सूखे मेवे व दूध के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति आसान हो जाती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago