सेंट्रल बैंक में अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें अप्लाई
दिल्ली:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने क्षेत्रीय कार्यालय स्तर, जोनल कार्यालय स्तर और केंद्रीय कार्यालय स्तर पर अलग अलग पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
इन पदों पर केलव वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेवा से 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति हुए है। बता दें कि आवेदक केवल उसी पद के लिए आवेदन कर सकता है जिसमें वह बैंक से सेवानिवृत्त हुआ है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का ट्रैक रिकॉर्ड आच्छा होना चाहिए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारी को उनकी सेवानिवृत्ति से पहले बैंक में उनकी पांच साल की सेवा के दौरान कोई बड़ी सजा / जुर्माना नहीं लगा होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कितना मिलेगा तनख्वाह
स्केल I – 40,000 रुपए
स्केल 2 – 50,000 रुपए
स्केल 3 – 60,000 रुपए
स्केल 4 – 70,000 रुपए
स्केल 5 – 80,000 रुपए
स्केल 6 – 90,000 रुपए
स्केल 7 – 100,000 रुपए
आवेदन ऐसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत बातचीत के लिए बुलाया जाएगा और इस संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम होगा। उम्मीदवारों से 590 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment