Home

दिल्ली परिवहन निगम में रोजगार का सुनहरा मौका जल्दी करें आवेदन

दिल्ली:दिल्ली परिवहन निगम में 357 वैकेंसी, 46,000 रुपए सैलरी; सीधे मेरिट पर होगा सिलेक्शन युवाओं के लिए दिल्ली में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है। दिल्ली सरकार के तहत आने वाले दिल्ली परिवहन निगम ने 300 से ज्यादा पदों पर कैंडिडेट से एप्लिकेशन मांगे हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर, असिस्टेंट फोरमैन के 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।जो अभ्यर्थी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते है।वे ऑफिशियल वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर बताए गए नियम से आवेदन भर सकते हैं। डीटीसी के इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

18 अप्रैल से किए जाएंगे आवेदन

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 11 मई 2022 है। ये पद कांट्रैक्ट बेसिस पर हैं।

यहा जाने रोजगार की जानकारी

डीटीसी दिल्ली में निकली रोजगार के तहत असिस्टेंट फोरमैन के 112 पद, असिस्टेंट फिटर के 175 पद और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के 70 पद शामिल हैं।

जरूरी शिक्षा

डीटीसी के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के हिसाब से अलग है। जैसे फोरमैन पद के लिए ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

इसी तरह सेक्शन ऑफिसर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार, हर पद के लिए एलिजिबिलिटी अलग-अलग है। विस्तार से जानने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें।

पद के अनुसार अलग-अलग है वेतन

इन पदों के लिए वेतन भी पद के अनुसार अलग है। एसओ और असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए सैलरी 46,374 रुपए है। फिटर और इलेक्ट्रीशियन पद के लिए सैलरी 17,693 रुपए है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago