Home

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, विशेषकर पैरा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सक्षम एवं उड़ान स्कॉलरशिप योजना–2026 की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस योजना की घोषणा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एवं राज्य के खेल सुधारक आईपीएस श्री रविंद्रन शंकरन द्वारा की गई, जो बिहार में खेलों के समग्र विकास की दिशा में निरंतर प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत आवेदन पोर्टल 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। यह उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इस योजना से 236 खिलाड़ियों को लाभ प्राप्त हुआ था, जिससे राज्य के युवा और पैरा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, तैयारी एवं प्रदर्शन के नए अवसर मिले।

बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन इस अवसर पर माननीय बिहार खेल मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर समर्थन की सराहना करता है, जिनके मार्गदर्शन में बिहार में खेलों को नई पहचान मिल रही है। साथ ही, एसोसिएशन राज्य के ऊर्जावान एवं समर्पित खेल सुधारक आईपीएस श्री रविंद्रन शंकरन, महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के योगदान की भी प्रशंसा करता है, जिनके प्रयासों से खिलाड़ियों के लिए पारदर्शी, सशक्त और परिणामोन्मुखी योजनाएँ लागू हो रही हैं।

इस संदर्भ में डॉ. शिवाजी कुमार, अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि सक्षम एवं उड़ान स्कॉलरशिप योजना पैरा खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने वाली पहल है। उन्होंने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना बिहार को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

6 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago