विद्यालयों में संचालित किए गए 14 सत्र स्थल:
1 हजार किशोरों ने लगवाए कोवैक्सीन टीका का प्रथम डोज
मधेपुरा(बिहार)कई महीनों के इंतजार के बाद आख़िरकार 3 जनवरी से राज्य के सभी जिलों सहित मधेपुरा में भी 15 से 18 साल की आयु के सभी किशोरों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया है। सोमवार को जिले में किशोरों के लिए बनाए गए अलग-अलग 14 टीकाकरण केंद्रों पर 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि 15 से 18 आयुवार्ग को टीका लगाने के लिए अभिभावक कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस आयु वर्ग के लाभार्थी खुद भी ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 15-18 साल के बच्चों को को-वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। उक्त बातें जिले के सिविल सर्जन डॉ अमरेन्द्र नारायण शाही ने एस एन पी उच्च विद्यालय के टीकाकरण केंद्र के उद्घाटन मौके पर कहीं। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि पोर्टल प्रविष्टि के अनुसार किशोरों के लिए बनाए गए 14 सत्र स्थलों के माध्यम से शाम 5 बजे तक लगभग 1 हजार किशोरों को कोवैक्सीन टीके की प्रथम खुराक लगायी गयी।
डीआईओ ने की अधिक से अधिक किशोरों से टीकाकरण कराने की अपील:
डीआईओ डाॅ विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोर- किशोरियों को कोविड महामारी से सुरक्षा के लिए टीकाकरण की शुरुआत एक अच्छी पहल है। जिन्होंने कोविन पोर्टल पर अब तक पंजीकरण नहीं कराया है वे स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर्मियों से पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक किशोरों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
टीका लगवाने के बाद आधा घंटे टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा :
टीका लगवाने वाले किशोर-किशोरियों को आधा घंटे टीकाकरण केंद्र पर रोका जा रहा था, ताकि किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशनी होने पर उनका इलाज किया जा सके। टीकाकरण केंद्रों पर डाक्टर भी मौजूद दिखे। किशोरों के लिए बनाए गए 14 टीकाकरण केंद्र सहित सोमवार को जिले में कुल 208 सत्र स्थलों का संचालन कर शाम तक लगभग 4 हजार 4 सौ डोज लगाए जा चुके थे।
जिले में अब तक टीकाकरण एक नजर में (कोविन पोर्टल के अनुसार)
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment