सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज थाना परिसर में रविवार को गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों का गुंडा परेड कराया गया। इसके पहले उन्हें नोटिस तामिल कराकर थाने में परेड करने का आदेश निर्गत किया गया था। मालूम हो कि इस संबंध में कुल 11 व्यक्तियों को नोटिस तामिला कराया गया था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गुंडा रजिस्टर में दर्ज थाना क्षेत्र के मोहन बाजार निवासी स्व.पासपति प्रसाद के पुत्र रमेश प्रसाद, आकिल टोला निवासी शिवनाथ बीन के पुत्र प्रेम बीन, जगरनाथ बीन के पुत्र राजा बीन, जवाहिर चौधरी के पुत्र काशी चौधरी, एकर्सी चौधरी, अनारसी चौधरी, बनारसी चौधरी, छोटका टेघरा गांव निवासी पासपति चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी, पटेढा गांव निवासी विरन साह के पुत्र राजकुमार साह और शिवकुमार साह तथा देवरिया गांव निवासी शिवलाल चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी गुंडा परेड में शामिल हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment