भगवानपुर हाट(सिवान)थाना क्षेत्र के बड़कागाँव के भुवन महतो के घर आए गोपालगंज के युवक की बिजली की करेंट से मौत।मृत युवक का घर गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव के राजेश कुमार का पच्चीस वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया जा रहा है। वह अपने ससुराल में आया हुआ था। मृत युवक का शादी भुवन महतो की पुत्री सीता कुमारी से बीते वर्ष हुई थी। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने घर मे लगे पंखे को ठीक करने के लिए पंखे का कंडेन्सन बदल रहा था इसजी बीच बिजली के करेंट का शिकार हो कर गिर गया।
गिरने पर ससुराल वालों ने इलाज के लिए बसंतपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ पर चिकित्सकों ने घायल युवक के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया। यह घटना बीते शनिवार के देर रात्रि की बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। इस घटना की सूचना मृत युवक के परिजनों को दे दिया गया है।
गोपालगंज के युवक की मृत्यु से ससुराल में मातमी सन्नटा छाया हुआ। मृत युवक ससुराल में अपने पत्नी के साथ एक सप्ताह पूर्व ही सास ससुर से मिलने आया था। चुकी युवक के ससुर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर बीते वर्ष ही अपनी पुत्री का शादी किए थे।लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment