भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी के पुत्र आयुष राज सिंह ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में बीसी बिहार राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला एवं राज्य का नाम रौशन किया है।वही चक्रवृद्धि गांव लालबाबू शर्मा के पुत्र और पत्रकार नीलमणि कुमार का भतीजा प्रियदर्शी विश्वकर्मा ईबीसी ग्रुप में राज्य में 229 वा स्थान प्राप्त किया है।
आयुष बचपन से होनहार एवं प्रथम वर्ग से हीं अव्वल रहा है। उसने उत्तरप्रदेश के देवरिया के लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर से मैट्रिक में आईसीएसई बोर्ड से 92.80% अंकों से पास किया एवं इंटरमीडिएट में वाराणसी के सनबीम इंग्लिश स्कूल से वर्ष 2022 में 95.33% अंकों से सीबीएसई बोर्ड से पास की है। आयुष बचपन से हीं मेहनत करता था। पिछले 4 साल से 1 दिन भी क्लास में अनुपस्थित नहीं रहने के लिए विद्यालय में कई मेडल मिला है। उसे मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट या अन्य कार्यक्रम में अलग-अलग अवार्ड मिला है। उसने पहले प्रयास में हीं इस कठिन परीक्षा में राज्य में अनारक्षित श्रेणी में पांचवां एवं बीसी श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
आयुष ने अपनी सफलता का अंक श्रेय माता-पिता एवं शिक्षक को दिया है।वही प्रियदर्शी मैट्रिक की परीक्षा एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भगवानपुर हाट से 90% अंक के साथ बिहार बोर्ड से और इंटर की परीक्षा नवोदय विद्यालय सीवान से 66% अंक के साथ सीबीएससी बोर्ड से पास किया है।अच्छे अंक प्राप्त करने पर घर परिवार वह कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बधाई दी है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment