भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान में शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत पर गुरुवार को पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह अपने समर्थको के साथ पहुंच कर सांत्वना दी ।मृत परिवार के आश्रितों से भेट कर कुशल क्षेम जाना । उन्होंने कहा कि जब सरकार गोपालगंज में शराब पीने पर हुई मौत पर मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दे सकती है तो ब्रह्मस्थान,मसरख और इसुआपुर के पीड़ित परिवारों को क्यों नहीं। उन्होंने ब्रह्मस्थान गांव में बताया कि शराब की आपूर्ति कहा से हो रही । सरकार को इस पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभी राजद के दबाव में किसी भी तरह के निर्णय लेने के स्थिति में नहीं है । उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से सौ से ज्यादा लोग की मौत हो गई है और सरकार का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों का हाल लेना उचित नहीं समझा । उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री कहते है की शराब दूसरे राज्य से आपूर्ति होती है । प्रश्न यह उठता है कि राज्य के सीमा पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल क्या कर रही है । सबसे पहले वैसे अधिकारियों के खिलाफ करवाई करनी चाहिए।ज्ञात हो कि 16 दिसंबर को जहरीली शराब पीने से एक चौकीदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी ।इस मौके पर मुखिया ब्रह्मा साह,नन्हे खां,बीरेंद्र सिंह,प्रो बृज किशोर सिंह,अमिताभ कुमार आदि उपस्थिति ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment