Home

चार लाख शिक्षकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही सरकार : कुशवाहा

शिक्षकों का विरोध सरकार के लिए राजनीति प्रलय साबित होगा।

हड़ताली शिक्षकों की मांग अविलंब पूरा करने की मांग।

हाजीपुर(वैशाली)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ(संबद्ध महासंघ गोप गुट)वैशाली के जिला सचिव सह बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति वैशाली के जिला कमिटी के सक्रिय सदस्य पंकज कुशवाहा ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार सरकार चार लाख नियोजित शिक्षकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही है।सरकार को दो टुक अंदाज में कहा है कि सरकार हड़ताली शिक्षकों की समस्या का जल्द निदान करें नहीं तो यह चार लाख नियोजित शिक्षकों का विरोध सरकार के लिए राजनीति प्रलय लाने को मजबूर होगा।वहीं इन्होंने शिक्षा मंत्री के बयान की भी निंदा करते हुए कहा कि तीन महीने के बदले एक महीने का वेतन देने को घोषणा को बड़ी बहादुरी के साथ करते है और एक दैनिक अखबार द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करना दुर्भाग्यपूर्ण बताया।आगे तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि तीन महीने के बदले एक महीने का वेतन देने की घोषणा एक प्रतिष्ठित अखबार प्रकाशित करता है जो शायद यह नैतिकता के निम्न स्तर को प्रदर्शित करता है।जिस राज्य में चार लाख नियोजित शिक्षक सरकार के वादा खिलाफी के विरूद्ध अपने सात सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं तो वहीं शिक्षा मंत्री कोरोना मरीज की तरह दूर से ही शिक्षकों को सलाह देकर और अपील कर अपने दायित्वों को इतिश्री समझ लेते हैं वाकई अकल्पनीय है।इन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश में स्वस्थ्य लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन,हड़ताल तंत्र का ह्रास नहीं बल्कि आगामी विकास की बुनियाद तैयार करता है।शिक्षक उसी पथ का पथिक है।सरकार अपना अहंकार त्याग कर संगठन के शीर्ष नेतृत्व से अविलंब वार्ता कर शिक्षकों के समस्या का समाधान कर दूरदर्शिता दिखलाए नहीं तो चार लाख शिक्षकों का विरोध किसी भी सरकार के लिए राजनीति प्रलय से कम नहीं होगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago