Home

बिहार में कुशासन की सरकार चल रही है : पासवान

महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के संरक्षक गुरू दयाल शास्त्री के निधन के बाद उनके परिजन से मिल सांसद चिराग ने दी सांत्वना

हाजीपुर(वैशाली) जिले के महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के संरक्षक दिवंगत पत्रकार गुर दयाल शास्त्री के निधन के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान उनके कुशहर खास स्थित पैतृक आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर सांसद चिराग पासवान ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सिर्फ और सिर्फ शराबबंदी में लगे हुए हैं। जबकि उन्ही के कुछ विधायक और घटक दल के लोग शराब बंदी को लेकर उनके खिलाफ बयान दे चुके हैं। पुरे बिहार में दिनदहाड़े लूट और हत्या हो रही है। बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं है।

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र पासवान शास्त्री,पूर्व मुखिया राम नरेश साह, मोती लाल पासवान, संजीत कुमार चौधरी, गीता कुशवाहा, संजय सिंह, अमोद पासवान समेत अनेकों लोग उपस्थित थे। वहीं पटना से समस्तीपुर जाने के क्रम में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का उनके कार्यकर्ताओं ने मंगरू चौक पर भव्य स्वागत किया।इस दौरान चिराग पासवान ने महुआ के मंगरू चौक स्थित स्वर्गीय श्रवण राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

छात्र लोजपा रामविलास वैशाली के जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान एव अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जन जाति लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष समोद पासवान के नेतृत्व में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान का शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रीकान्त पासवान, जिला अध्यक्ष छात्र लोजपा रामविलास वैशाली, समोद पासवान जिला अध्यक्ष एससी एसटी,राजकुमार पासवान प्रदेश महासचिव,श्रीचरण पासवान,बिरेन्द्र पासवान,नंदलाल पासवान दीपक पासवान,राहुल कुमार,अभिषेक कुमार,संगम कुमार,प्रभात कुमार,जितेंद्र कुमार,सतीश कुमार,अभ्धेश कुमार राकेश कुमार,इन्देश कुमार,खाजू विवेक कुमार ,सुनील पासवान,राजदेव पासवान राजकुमार रंजन,रोशन शंकर,कमल पासवान सहित सैकड़ो लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago