Home

सरकार की कुव्यवस्था से बदनाम है सरकारी विद्यालय : कुशवाहा

संकल्प सभा में सरकार का विरोध का शिक्षकों ने लिया संकल्प

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने कार्य कर किया सेवाशर्त का विरोध

हाजीपुर/जन्दाहा(वैशाली)प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला शाखा वैशाली के द्वारा संकल्प सभा का आयोजन कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में किया गया।सभा का आयोजन पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि सरकारी विद्यालय शिक्षक से नहीं सरकार की कुव्यवस्था से बदनाम है।सरकार एक साजिश कर शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।कार्यक्रम में 6 संगठनों के शीर्ष नेतृत्व ने अपने-अपने विचार से सरकार पर जमकर हमला बोला।शिक्षकों ने संकल्प लेते हुए कहा जब तक शिक्षकों की गरिमा एवं उनका भविष्य रक्षित नहीं होता,उसके साथ-साथ सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए उन्नत व्यवस्था लागू नहीं होती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।वक्ताओं ने समान शिक्षा प्रणाली लागू की मांग किया।शिक्षकों ने एक स्वर से खोखले सेवा शर्त का जमकर विरोध किया एवं कहा सरकार शिक्षकों के लॉलीपॉप देकर आम आदमी के सामने चेहरा चमकाने का असफल प्रयास कर रही है।आने वाले दिनों में एक एक शिक्षक अपने पास पड़ोस के लोगों को सरकार के खोखले कार्यों से रूबरू कराएंगे जिसका असर चुनाव में साफ-साफ दिखाई देगा।संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में संयोजक राजेंद्र राय उपस्थित हुए।जिला उर्दू टीचर एसोसिएशन वैशाली,उत्क्रमित माध्यमिक शिक्षक संघ,उच्चतर+2 माध्यमिक शिक्षक संघ,बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट,प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहित कई संगठनों के शीर्ष नेता उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष उत्पल कांत एवं संचालन जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने किया।सभा को मोहम्मद अजीम उद्दीन अंसारी,राजेंद्र कुमार बनफूल,प्रोफेसर अनिल चंद कुशवाहा,मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार, डॉ महेश राय, जगरनाथ शाह,रंजीत झा,पप्पू कुमार सिंह (प्रवक्ता),संजीव कुमार,विनय कुमार,आनंद मोहन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।धन्यवाद ज्ञापन संघ के कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया।वहीं जन्दाहा प्रखंड में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड ईकाई जन्दाहा के तत्वावधान में संकल्प सभा का आयोजन प्रखंड संसाधन केन्द्र पर सोशल डिस्टेंस के साथ किया गया।सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अकबर अली व संचालन मनोज कुमार विमल ने किया।संकल्प सभा में शामिल होने से पूर्व शिक्षकों ने काली पट्टी बांध अपने-अपने विद्यालय में कार्य कर सेवाशर्त 2020 का विरोध किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।सभा में अंबुज कुमार,निशांत कुमार,रवि कुमार,सरोज कुमार ठाकुर,पप्पू कुमार,मोहम्मद इम्तियाज अहमद,मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज अता,असगरी खातून शामिल हुए।
रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago