Home

सभी प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा प्रदान करे सरकार: श्रवण

बनियापुर( सारण)विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ट ) श्री श्रवण कुमार महतो ने सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के प्रति उपेक्षित रवैया पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत की घटना अत्यंत हृदयविदारक है. कोविड 19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन की भीषण मार झेल रहे प्रवासी मजदूरों के साथ पिछले कुछ दिनों में कई हादसे हुए हैं. पिछले दिनों पैदल घर जा रहे मजदूरों के साथ यूपी और बिहार में हुए अलग-अलग हादसों में आठ मजदूरों की जान चली गई थी. साथ ही औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में भी दर्जनों मजदूरों की जान चली गई.
इन्हीं दिनों पंजाब से लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस द्वारा कुचल दिए जाने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी. साथ ही बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर के समीप एनएच 28 पर प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस व ट्रक की टक्कर में दो की मौत हो गई थी.इसके अलावा सरकार द्वारा सुविधा ना देने से हजारों किलोमीटर का सफर पैदल पूरा कर रहे दर्जनों मजदूर रास्ते मे ही दम तोड़ रहे हैं.
लॉकडाउन के दौरान हो रही दर्जनों मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है? सरकार कितने मजदूरों की मौत के बाद जागेगी? लॉकडाउन के दौरान लाखों-लाख प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा की गारंटी सरकार क्यों नहीं कर रही है?
ये मजदूर ही देश-समाज और अर्थव्यवस्था के निर्माता हैं. मगर लॉकडाउन के दौरान सरकारों ने लाखों-लाख मजदूरों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से हाथ खींच लिया है. इनके सुरक्षित घर वापसी के सवाल पर सरकारें सिर्फ खानापूर्ति करती दिख रही है. इनकी जान की सुरक्षा की गारंटी नहीं की जा रही है. लॉकडाउन के दौरान इन मजदूरों के प्रति सरकारों की असंवेदनशीलता तथा गैर-जिम्मेदाराना रवैया पूरी तरह से उजागर हो रहा है. मजदूरों के साथ हो रहे इन हादसों की उच्च-स्तरीय जांच करवाई जाए तथा इन मजदूरों की मौत के जिम्मेदार लोगों तथा संस्थाओं की पहचान की जाए. जल्द-से-जल्द देश के तमाम प्रवासी मजदूरों की पूर्ण सुरक्षा की गारंटी करे सरकार.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जाति प्रकोष्ट ) धर्मेन्द्र बैठा, मोहम्मद चांद एवं नवलकिशोर सिंह आदि अन्य मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago