Home

सरकार के शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने का दावा खोखला : प्रकाश कुमार

चांदपुरा हाई स्कूल के जर्जर भवन के निर्माण के लिए आंदोलन करेगी एआईएसएफ

हाजीपुर(वैशाली)ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार समेत संगठन के कई सदस्यों ने बिदुपुर प्रखंड स्थित चंदपूरा हाई स्कूल के छात्रों से मिलने पहुंचे । वहां के छात्र और ग्रामीणों ने बताया की यह हाई स्कूल के भवन पिछले कई वर्षों से जर्जर और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। यहां प्रत्येक वर्ष नवम और दशम वर्ग मिलाकर करीब एक हजार नामांकन होता है ।

लेकिन यहां छात्रों की बुनियादी सुविधाएं भी नदारद है। यहां बैठने तक की व्यवस्था नहीं है । विद्यालय के दशम वर्ग के छात्र सुधांशु कुमार ने बताया कि इस विद्यालय के सैकड़ों छात्र प्रत्येक वर्ष बिना साइकिल व छात्रवृत्ति राशि का लाभ उठाएं इस विद्यालय से पास हो जाते हैं। यहां के जनप्रतिनिधि भी वर्षों से इस विद्यालय की स्थिति को नजरअंदाज करते आए हैं।ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहां के शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए केंद्र से लेकर राज्य की सरकारें बड़ी-बड़ी दावे करते आई है । लेकिन असल में सरकारी विद्यालय की स्थिति बेहद दयनीय है ।

उन्होंने छात्रों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन उनकी लड़ाई जरूर लड़ेगी। आने वाले समय में चरणबद्ध आंदोलन के जरिए इस विद्यालय के जर्जर भवन, छात्रवृत्ति व साइकिल राशि से वंचित छात्र छात्राओं को उनकी राशि प्रदान करने और विद्यालय सुचारू रूप से चलाए जाने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे और जल्द मांग पूरा न करने की स्थिति में मजबूती के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में विजय कुमार, विवेक कुमार, अमित कुमार ,सुधांशु कुमार, आयुष कुमार,प्रशांत कुमार,आदित्य कुमार समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago