बिहार: बक्सर मुख्यालय में बुधवार को लोजपा रामविलास की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की ।इस बैठक में बक्सर शहर के व्यवसायी, समाजिक कार्यकर्ता, महिला विकास संस्थान के संरक्षक व जयसवाल संघ के अध्यक्ष श्री गोविंद जयसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान में आस्था प्रकट करते हुए लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।बक्सर लोजपा रामविलास के सभी पदाधिकारियों की आम सहमति से बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने श्री गोविंद जयसवाल को लोजपा रामविलास बक्सर नगर का “नगरअध्यक्ष” मनोनीत किया।
साथ ही निर्देश दिया की बक्सर नगर में आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर दस दिन के अंदर बुथ अध्यक्ष नियुक्त कर हमे समर्पित करे।नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर गोविंद जायसवाल को पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद आलम, जिला प्रधान महासचिव राहुल चौबे, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष हरेराम चौबे, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव राजु पासवान, जिला सचिव सुरेन्द्र राम ने बधाई दी।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः मनोज पासवान, रविशंकर प्रसाद, संग्राम पासवान, राम प्रवेश राम,बबलु पाठक आदि उपस्थित रहे।
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
Leave a Comment