Home

समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों को डीएम द्वारा दिया गया ग्रैंड प्राइज

तीन चिह्नित लाभार्थी को ग्रैंड प्राइज में मिला एलईडी टीवी
जान भी बची और टीवी भी मिल गया : लाभार्थी
संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी लोग समय पर लगाएं टीका :डीएम
रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है टीका : डीआरडीओ
लक्की ड्रा पुरस्कार वितरण से टीकाकरण में बढ़ी लोगों की रुचि: डीटीएल केयर

कटिहार(बिहार)कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों के साथ अतिरिक्त स्थल चयनित कर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने और समय पर टीका लगाने के लिए उत्साहित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया द्वारा लक्की ड्रा अभियान चलाया गया था। जिसके तहत समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों को प्रखंड स्तर पर साप्ताहिक पुरस्कार वितरण किया गया था। प्रखंड स्तर पर पुरस्कार विजेता लाभार्थियों के बीच लक्की ड्रा आयोजित कर 03 चिह्नित लाभार्थियों को जिला स्तर पर ग्रैंड प्राइज का वितरण गुरुवार को जिला समाहरणालय में डीएम उदयन मिश्रा द्वारा दिया गया। ग्रैंड प्राइज के रूप में सभी तीन लाभार्थियों को एलईडी टीवी इनाम स्वरूप दिया गया। टीका लगाने के साथ इनाम पाकर सभी लाभार्थी बहुत खुश नज़र आए।

जान भी बची और टीवी भी मिल गया : लाभार्थी
ग्रैंड पुरस्कार में एचडी एलईडी टीवी पाकर तीनों लाभार्थी बहुत प्रसन्न दिखे। तीनों लाभार्थियों में झूमा रॉय (खेमपुर – बारसोई प्रखंड), बीबी समीना खातून (नेहारपुर – मनिहारी प्रखंड) और राजीव कुमार (तिनगरया – कुर्सेला प्रखंड) शामिल थे।पुरस्कार से सभी लाभार्थियों में खुशी झलक रही थी।पुरस्कार प्राप्त कर झूमा रॉय ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमने टीका लगाया था। लेकिन टीका लगाने पर इतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा इसकी उम्मीद नहीं थी। इतना बड़ा पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम और लोगों को भी समय पर टीका लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी लोग समय पर लगाएं टीका:डीएम
लोगों को ग्रैंड पुरस्कार देते हुए डीएम उदयन मिश्रा ने कहा कि संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी लोगों को टीका लगाना आवश्यक है। टीका लगाने से ही लोग संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया द्वारा समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों को प्रखंड स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया है। आज लक्की ड्रा द्वारा तीन चिह्नित लाभार्थी को ग्रैंड प्राइज भी दिया गया । जिसमें उन्हें एलईडी टीवी दिया गया। संक्रमण से सुरक्षा के लिए लोगों को समय पर दोनों डोज का टीका जरूर लगाना चाहिए। जिससे कि वह और उसका पूरा परिवार संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने विजेता लाभार्थियों को भी अपने क्षेत्र के टीकाकरण से वंचित लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक करने की अपील की।

रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है टीका : डीआरडीओ
लाभार्थियों को पुरस्कार देते हुए डीआरडीओ विनय कुमार ने कहा कि कोरोना टीका लगाने से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती। टीका लगाने से लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है जो उन्हें बहुत तरह के बीमारियों से सुरक्षित करता है। इसलिए जिले में अबतक दोनों डोज टीका लगाने से वंचित लोगों को अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर टीका जरूर लगाना चाहिए।

लक्की ड्रा पुरस्कार वितरण से टीकाकरण में बढ़ी लोगों की रुचि : डीटीएल केयर
केयर इंडिया डीटीएल प्रदीप बोहरा ने कहा कि सभी प्रखंडों में साप्ताहिक पुरस्कार वितरण से कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी और बहुत से लोग समय पर टीकाकृत हुए। ज्यादा लोगों के टीका लगाने से ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर कमजोर रही। अबतक दोनों डोज टीका लगाने से बचे हुए लोगों को भी अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर टीका लगाना चाहिए। जिससे कि लोग कोविड संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago