महाराजगंज(सीवान)महाराजगंज में श्री राम सेवा समिति की एक बैठक शुक्रवार की संध्या छह बजे समिति के उपाध्यक्ष बासुदेव जी के नया बाजार स्थित निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री निवास सिंह ने किया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति राम नवमी के पावन अवसर पर हांथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ भगवान श्री राम की एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में शोभा यात्रा के लिए पूर्व के निर्धारित रूट पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सदस्यो ने काजी बाजार में शोभा यात्रा ले जाने पर चर्चा किया गया।
शोभा यात्रा नखास चौक स्थित सती माई स्थान से निकाला जाएगा तथा विसर्जन नई मठ पसनौली पर किया जाएगा। शोभा यात्रा को भ्यव्यता देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सदस्यों को जोड़ने पर विचार किया गया। बताते चले कि इस वर्ष राम नवमी का पर्व 30 मार्च 2023 को पड़ा है। बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री निवास सिंह,उपाध्यक्ष बासुदेव जी,सचिव बिरेश पाठक,उप सचिव रवि कुमार गुप्ता,लाइसेंसी कृष्णगोपाल जी,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया, उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, चंदन कुमार दुबे, नीरज बरनवाल,संजय बाबा, अंबर बरनवाल, सोना कुमार, उज्ज्वल बरनवाल, किशन जी आदि सदस्य उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment