भगवानपुर हाट(सीवान)शंकरपुर पंचायत के कोइरगांवा गांव में पंचायत सरकार भवन का भूमि पूजन हुआ। मुखिया प्रतिनिधि सुमन कुमार प्रसाद ने पूजा कर आधार शीला रखी।
राज्य सरकार ने सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने का निर्णय लिया है। इसी योजना के तहत शंकरपुर पंचायत में यह भवन बनेगा।
निर्माण पर ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे। भवन बन जाने पर पंचायत के लोगों को प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पेंशन जैसे काम गांव में ही हो सकेंगे। भूमि पूजन के मौके पर दिनेश कुमार प्रसाद, श्रीराम यादव, प्रभु यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment