Home

हरियाणा केंद्रीय विश्विद्यालय में समूह चर्चा का हुआ आयोजन

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में अध्ययनरत विद्यार्थियों में व्यापक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा समूह चर्चा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने उच्च शिक्षा में क्षमता निर्माण गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ आधुनिक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम, कुशल स्नातकों को तैयार करने में सहायक हैं।ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रो. आकाश सक्सेना ने भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियों के आयोजन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता और आलोचनात्मक सोच कौशल को बढ़ाने में ऐसे प्रयासों की परिवर्तनकारी शक्ति में विश्वास व्यक्त किया। आयोजन में विशेषज्ञ डॉ. पिंकी अरोड़ा उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)- वरदान या अभिशाप तथा जी-20 शिखर सम्मेलन के भविष्य के परिप्रेक्ष्य विषय पर गहन चर्चा की। यह कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरक और ज्ञानवर्धक रहा। इसमें उन्हें समसामयिक प्रासंगिकता के महत्वपूर्ण विषयों के साथ संचार और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago