भगवानपुर हाट(सीवान)भगवानपुर बाजार में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिहार दरोगा में चयन होने पर गुड्डू कुमार गुप्ता और इनके पिता बबन साह को वस्त्र और फूल का माला पहना कर सम्मानित किया।मालूम हो की प्रखंड क्षेत्र के सानी बगही गांव के गुड्डू कुमार गुप्ता ने बीते महीने आए बिहार दरोगा के रिजल्ट में इनका चयन हुआ था।इनका बिहार दरोगा में चयन होने पर गांव में रहकर परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का मनोबल को बल मिला है।गुड्डू ने बताया की आज सूचना क्रांति के समय में कोई भी छात्र किसी भी स्थान पर रहकर परीक्षा की तैयारी कर सकता है।इसके लिए उसे केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान रख कर कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।अब गांव और शहर में कोई ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।बिना कठिन परिश्रम का कोई भी सफलता नहीं मिल सकता है।उन्होंने कहा की एक पुलिस पदाधिकारी के तौर पर पीड़ितो के साथ न्याय दिलाने का प्रयास करना प्राथमिकता में होगा।सम्मानित करने वालो में जेडीयू नेता अशोक कुमार शर्मा,नन्हे खां, लालबाबु शर्मा,संत नागमणि,पूर्व मुखिया सुरेंद्र राम,पप्पू कुमार यादव,अनिरुद्ध कुमार गुप्ता,जफर अली,खेड़वा कचहरी के सरपंच फौदर राय सहित अन्य लोग शामिल थे।
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
Leave a Comment