Home

कोरोना के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिशा-निर्देश जारी

गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन

दरभंगा(बिहार)राज्य सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार द्वारा कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर 26 जनवरी 2022 (गणतंत्र दिवस) के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। उक्त आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

जारी आदेश के आलोक में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह, 2022 में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले महानुभाव को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा।गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के संबंध में गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जवानों की टुकड़ी एवं संख्या का निर्धारण किया गया है तथा बच्चों से संबंधित एन.सी.सी एवं स्काउट को पैरेड में शामिल नहीं किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह में समारोह स्थल पर आगन्तुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महादलित टोला में स्थानीय पदाधिकारी कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए भाग लेंगे तथा बुजुर्ग महादलित सदस्य के द्वारा ही झंडोत्तोलन किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago