guroo poornima par kee gayee guroo kee pooja archana, maanga aasheervaad
महाराजगंज सीवान अनुमंडल मुख्यालय स्थित बाला जी मठ के परिसर में गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर मठाधीश एवं गुरु श्री श्री 108 श्री बद्रीनारायण दास जी के शिष्यों के द्वारा गुरुवर की पूजा पाठ व आरती किया गया। शिष्यों ने गुरुवर बद्री नारायण दास जी को धूप अगरबत्ती व प्रसाद खिलाया एवं अंग वस्त्र दान कर अपने गुरु को पूजा किया और गृहस्थ जीवन की मंगल कामना के लिए आशीर्वाद मांग। मौके पर मठाधीश श्री बद्री नारायण दास जी ने उपस्थित अपने शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरु की अहम भूमिका होती है गुरु के मार्गदर्शन के बिना जीवन अधूरा है ।
जिस तरह को कुम्हार मिट्टी को सांचे में ढाल कर बर्तन बनाता है उसी तरह गुरु अपने शिष्य को ज्ञान का भंडार देकर आदर्श मनुष्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के वैज्ञानिक परिदृश्य में भी गुरु की भूमिका अहम हैं। इस पावन अवसर पर कनक बिहारी दास जी महाराज, बंशी दास जी महाराज, क्रांतिकारी योग प्रचारक अंगद जी, विकी कुमार, कुंदन कुमार, जगदेव प्रसाद, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, लालदेव बहादुर, आदि शिष्य उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment