चतरा(झारखंड)जामताड़ा और देवघर के बाद अब चतरा में भी साईबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। सदर प्रखंड कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास योजना का करीब 30 हजार रुपया, मनरेगा योजना के सरकारी खजाने से निकालकर साइबर अपराधियों ने खलबली मचा दिया है। हैकरों द्वारा एक के बाद एक लगातार आठ खातों को हैक कर राशि निकाल लिये जाने के बाद हरकत में आए प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के होश उड़ गए। जब मामले की जांच शुरू हुई तो साईबर अपराधी के काले करतूतों का खुलासा हुआ। हैकर सदर प्रखंड के ही टिकर गांव के युगल दांगी का पुत्र दिलीप दांगी निकला। बीडीओ ने बताया कि उक्त हैकर ने अपनी मां और चाची को भी नहीं बख्शा। उसने अपनी मां और चाची को मेठ बनाकर राशि की निकासी कर ली। बीडीओ ने बताया कि सदर प्रखंड कार्यालय के खाता को हैक करने वाला दिलीप पूर्व में प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के सहायक के रूप में कार्य करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बीडीओ ने सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली को मामले की सूचना देते हुए कार्रवाई को ले पत्र भेजा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment