Home

सुबह-सुबह गोलियों के फायरिंग से दहला हाजीपुर

मछली दुकानदार की बेखौफ अपराधियों ने की हत्या,गुस्साए लोगों ने टायर जलाए,सड़क जाम की

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली)जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने वैशाली पुलिस को चैलेंज करते हुए एक मछली दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना हाजीपुर शहर के महिला कॉलेज के पास की है।जहां मछली दुकानदार पर बेखौफ अपराधियो ने सुबह-सुबह ही ताबड़ तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।घटना के बारे में बताया गया कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी मछली खरीदने पहुंचें।दुकानदार से मछली खरीदने की बात कर वजन करने को कहा था।जैसे ही मछली दुकानदार मछली का वजन करना शुरु किया वैसे ही अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।जिस दौरान दुकानदार पांच गोली लगी।गोलियों की आवाज से घटना स्थल पर अफरा तफर मच गया।घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।घटना हाजीपुर नगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर की है।

गोली लगने से घायल हुए मछली दुकानदार को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक मछली दुकानदार हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के शिवनाथ सहनी के बेटे सुनील सहनी(24 साल) का है जो पिछले महीने ही अपना मछली का धंधा शुरु किया था।हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया है।जाम करने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचें। मछली दुकानदार की हत्या और बवाल के बीच आक्रोशित लोगों को पुलिस समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खत्म कराया।इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक पर अपराधी मछली खरीदने आए थे और पीछे से आकर दुकानदार को गोली मार दी।

पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने का दावा किया है।जबकि बीते तीन दिनों में जिले में लगातार बेखौफ अपराधियों के तांडव से आम लोगों में दहशत है।हाजीपुर शहर में ही बीते तीन पहले ही अपराधियों ने सोना लूट कांड के अभियुक्त हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी थी।वहीं हाजीपुर शहर में ही एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया था।जबकि लालगंज स्थित एसबीआई बैंक के कर्मी को बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े बीच सड़क पर गोली मार दी थी।इस घटना के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि हाजीपुर शहर के ही दिग्घी में दो युवक पर बेखौफ अपराधियों ने हमला बोल दिया था और गोली मारकर घायल कर दिया।घटना के बाद भी वैशाली पुलिस मूकदर्शक बनी है और इन सभी घटना में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।वहीं हाजीपुर शहर में आज हुए मछली दुकानदार की हत्या से वैशाली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ गया है।पुलिस के रवैये पर सवाल करते हुए हाजीपुर शहर में गुस्साए लोगों ने यहां तक कह दिया है कि क्या पुलिस सिर्फ पैसा वसूलने के लिए है।सुरक्षा भगवान भरोसे है।लोगों ने वैशाली एस पी के भी तबादले की मांग कर दी है।वहीं विपक्ष के लोगों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वैशाली प्रजातंत्र की धरती अब अपराधियों की धरती बनती जा रही है।लोगों ने अविलंब सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago