Home

हकेंवि में दो सप्ताह का ‘ज्ञान‘ कोर्स 16 मार्च से

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में आगामी 16 मार्च से दो सप्ताह का ‘ज्ञान‘ कोर्स आयोजित किया जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अकादमिक नेटवर्क की वैश्विक पहल, ज्ञान स्कीम के तहत आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 27 मार्च तक चलेगा। विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित यह ज्ञान कोर्स ‘रणनीतिक दूरदर्शिता व नवाचारः हमारी दुनिया को आकार देने वाले मेगाट्रेंड‘ विषय पर आधारित होगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने बताया कि अलकाला विश्वविद्यालय के प्रो. वेलेरी चिस्तोव इस ज्ञान कोर्स में विदेशी विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह ज्ञान कोर्स रणनीतिक दूरदर्शिता, योजना, गुणवत्तापूर्ण जानकरी, व्यापारिक योजना का विश्लेषण, व्यावसायिक अवसरों को नकारात्मक और सकारात्मक परिदृश्यों की पहचान करने के लिए रणनीतिक दूरदर्शिता का कार्यान्वयन, थ्रीडी प्रिंटिंग, शिक्षा का भविष्य, नवाचार और अपराधा व ओपन इनोवेशन आदि प्रासंगिक विषयों को कवर करेगा। इस ज्ञान कोर्स में स्मार्ट सिटीज रोबोटिक्स, सोशल इनोवेशन, सोशल मीडिया वर्चुअल रियलिटी, संवर्धित वास्तविकता, व डिजिटलीकरण आदि पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। 

ज्ञान कार्यक्रम के लोकल कॉर्डिनेटर प्रो. सतीश कुमार ने बताया कि डॉ. सुनीता तंवर इससे पहले भी उद्यमिता पर आधारित तीन ज्ञान पाठ्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं। यह ज्ञान कोर्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के लिए पंजीकरण आगामी 10 मार्च तक जारी है। कोर्स की समन्वयक डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित इस ज्ञान कार्यक्रम का विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी व संकाय सदस्य इस ज्ञान कोर्स में प्रतिभागिता कर पाठ्यक्रम पर लाभ उठायेंगे। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में विशेषज्ञ के रूप में आ रहे प्रो. वेलेरी चिस्तोव नवाचार, उद्यमशीलता और रचनात्मकता के क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बिजनेस मॉडल के विकास के लेकर प्रोटोटाइप और सफल मार्केट एंट्री के बीस से अधिक र्स्टाटअप का मार्गदर्शन किया है।      

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago