Home

हकेवि के प्रोफेसर ने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दिया व्याख्यान

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ अध्ययन,अध्यापन व शोध के मोर्चे पर निरंतर देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी की दिशा में प्रयासरत है। ऐसे ही एक अवसर के अंतर्गत विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो.आकाश सक्सेना ने ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरिशस में विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने इस तरह के अवसरों को उपयोगी शोध व अध्यापन के स्तर पर महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से विश्वविद्यालय को अन्य संस्थानों के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलता है।

प्रो.आकाश सक्सेना ने बताया कि ये व्याख्यान प्रमुख रूप से दो विषयों पर केंद्रित रहे। इन विषयों में शैक्षणिक प्रकाशन हेतु प्रकाशन प्लेटफॉर्म के चयन और एनर्जी प्राइस फोरकास्टिंग शामिल रहे। उन्होंने बताया कि यह व्याख्यान प्रमुख रूप से ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरिशस के विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था। आयोजन के दौरान आयोजक विश्वविद्यालय के डायरेटर जनरल प्रो. कविराज एस सुकोन ने प्रो. आकाश सक्सेना का स्वागत किया और उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह व्याख्यान अवश्य ही प्रतिभागियों के लिए उपयोगी साबित होगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago