राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयंसेवक अमरदीप कुमार गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित
महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के स्वयंसेवक अमरदीप का चयन आगामी 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। अमरदीप गणतंत्र दिवस परेड में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी देगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अमरदीप कुमार के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अमरदीप कुमार ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है व उनके चयन से अन्य स्वयंसेवकों को भी जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना हर स्वयंसेवक का सपना होता है। गणंतत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए लंबी चयन परीक्षा से गुजरना होता है, जिसके तहत स्वयंसेवक को परेड, शारीरिक कौशल व सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद हकेवि के बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र अमरदीप कुमार का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। अमरदीप कुमार के पिता अजय कुमार ने अमरदीप की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने परिवार का पहला व्यक्ति है जिसे कर्त्तव्य पथ पर परेड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अमरदीप कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल होना हर स्वयंसेवक का सपना होता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, माता पिता, शिक्षकगणों के आशीर्वाद व साथियों के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है। हकेवि एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप, डॉ. रेणु, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आनंद शर्मा, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.अजय पाल शर्मा ने अमरदीप कुमार कि इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment