महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार और डॉ. जितेंद्र कुमार को ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म लीडरशिप अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया। सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के सुभारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. अमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ सहायक प्रोफेसर (पर्यटन) तथा डॉ. जितेंद्र कुमार को सर्वश्रेष्ठ सहायक प्रोफेसर (एफ एंड बी सेवा) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी एजुकेशन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दोनों शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में सफलता की कामना की। विश्वविद्यालय की सम-कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने भी उन्हें बधाई दी और भविष्य में सफलता की कामना की।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment