Homeदेशबिहारराजनीति

वृद्धा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने पर खुशी

पटना:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने वृद्धा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक है। इससे राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधी राहत मिलेगी।

मनीष वर्मा ने बताया कि बिहार दौरे के दौरान हजारों बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों से मुलाकात हुई। सभी ने पेंशन की कम राशि को लेकर अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि मैंने यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुँचाई। उनसे पेंशन बढ़ाने का आग्रह किया। मैंने बुजुर्गों से वादा किया था कि उनकी आवाज सरकार तक जरूर पहुँचेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी। पेंशन में बढ़ोतरी कर जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता की जरूरतों को समझते हैं। हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

इस फैसले के बाद आम लोगों में खुशी की लहर है। लोग इसे जनहित में लिया गया बड़ा निर्णय मान रहे हैं।