भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सारिपट्टी गांव के कावरियों का जत्था हर हर महादेव के जयघोष के साथ स्वामी रौनक दास महाप्रभु के समाधि पर पूजा अर्चना कर निकले बाबाधाम । सावन के महीना में देश के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में शिव भक्तो द्वारा जलाभिषेक करने की परम्परा रही है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए रौनक नगरी के शिव भक्तो ने मंगलवार के सुबह में गाजे बाजे के साथ बाबाधाम के लिए निकले। इन काँवरियो द्वारा हर हर महादेव के जयघोष से पूरा गांव शिव भक्ति के माहौल में रंग गया था। पौराणिक कथाओं में मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव को जलाभिषेक करने से भक्तो की सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। इन काँवरियो में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। बाबाधाम जानेवाले काँवरियो में अभय उपाध्याय,मनोज सिंह, युगुल किशोर उपाध्याय,शम्भु उपाध्याय,लीलावती देवी,सुभवती देवी,मंटू सिंह,ओमप्रकाश पांडेय,अशोक सिंह,अनिल सिंह सहित दर्जनों काँवरियो शामिल थे ।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment