Home

हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्त का जत्था रवाना

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सारिपट्टी गांव के कावरियों का जत्था हर हर महादेव के जयघोष के साथ स्वामी रौनक दास महाप्रभु के समाधि पर पूजा अर्चना कर निकले बाबाधाम । सावन के महीना में देश के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में शिव भक्तो द्वारा जलाभिषेक करने की परम्परा रही है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए रौनक नगरी के शिव भक्तो ने मंगलवार के सुबह में गाजे बाजे के साथ बाबाधाम के लिए निकले। इन काँवरियो द्वारा हर हर महादेव के जयघोष से पूरा गांव शिव भक्ति के माहौल में रंग गया था। पौराणिक कथाओं में मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव को जलाभिषेक करने से भक्तो की सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। इन काँवरियो में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। बाबाधाम जानेवाले  काँवरियो में अभय उपाध्याय,मनोज सिंह, युगुल किशोर उपाध्याय,शम्भु उपाध्याय,लीलावती देवी,सुभवती देवी,मंटू सिंह,ओमप्रकाश पांडेय,अशोक सिंह,अनिल सिंह सहित दर्जनों काँवरियो शामिल थे ।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago