Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व सीपीडब्ल्यूडी ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

विश्वविद्यालय में केंद्रीय पुस्तकालय भवन व सभागार का होगा निर्माण

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में आधारभूत संरचना कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी के साथ सहयोग विश्वविद्यालय में आधारभूत संरचनात्मक ढ़ांचे के विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

कुलपति ने बताया कि समझौता ज्ञापन के तहत सीपीडब्ल्यूडी विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 38 करोड़ रूपए की लागत से 5000 वर्गमीटर में केंद्रीय पुस्तकालय भवन तथा 35 करोड़ रूपए की लागत से 3600 वर्ग मीटर में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता के सभागार का निर्माण कार्य अगले 24 माह में करेगा। समझौता ज्ञापन पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने तथा सीपीडब्ल्यूडी की ओर से परियोजना निदेशक श्री आर.पी. यादव ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से कार्यकारी अभियंता डॉ. रण बीर सिंह, कार्यकारी अभियंता इंजीनियर अमरजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) डॉ. मनीष कुमार, सहायक अभियंता मुकेश कुमार तथा सीपीडब्ल्यूडी की ओर से कार्यकारी अभियंता श्री सीताराम मीणा भी उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago