Home

रेड क्रास अवार्ड्स के लिए हुआ हरियाणा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय का चयन


विश्‍वविद्यालय की शील्‍ड और यूथ रेड क्रास अवार्ड हुआ प्राप्त
आगामी 26 अक्‍तूबर को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मिलेगा सम्‍मान

महेन्द्रगढ़ हरियाणा

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान हेतु इंडियन रेड क्रास सोसाइटी, हरियाणा की ओर से विशेष पुरस्‍कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2019-20 व 2020-21 के लिए इंडियन रेड क्रास सोसाइटी, हरियाणा राज्‍य शाखा व सेंट जॉन एम्‍बुलेंस (इंडिया), हरि‍याणा की ओर से वर्ष 2019-20 के लिए विश्‍वविद्यालय की यूथ रेड क्रास शील्‍ड हरियाणा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय और यूथ रेड क्रास आवॉर्ड विश्‍वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. दिनेश चहल को प्रदान किया जाएगा। विश्‍वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्‍वर कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अवश्‍य ही यह सम्‍मान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। कुलपति ने कहा कि यह सम्‍मान हमारी जिम्‍मेदारी को भी बढ़ा रहा है और यकीनन हम और अधिक उर्जा व जिम्‍मेदारी के साथ इस दिशा में जारी अपने दायित्‍वों का निर्वहन करेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण और युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा जागरूकता अभियान

विश्‍वविद्यालय में यूथ रेड क्रास के कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि इस सम्‍मा‍न के लिए आगामी 26 अक्‍तूबर को राजभवन, चंडीगढ़ में विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा यह सम्‍मान विश्‍वविद्यालय कुलपति प्रो टंकेश्‍वर कुमार के मार्गदर्शन में स्‍वयंसेवकों के द्वारा जारी विभिन्‍न समाज उपयोगी प्रयासों का परिणाम है। डॉ. चहल ने कहा कि यह प्रयास निरंतर जारी है और इस सम्‍मान के प्राप्‍त होने से हमारा मनोबल और अधिक बढ़ गया है जिसके परिणामस्‍वरूप इस दिशा में जारी प्रयासों को अंजाम देने का उत्‍साह विकसित हुआ है।जेपी एंव लोहिया के जीवन ,दर्शन से परिचित कराने के लिए कार्यशाला का होगा आयोजन

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago