Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम ने ग्रैंड इनोवेशन चैलेंज स्पार्क में जीता द्वितीय पुरस्कार

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग व रसायन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रैंड इनोवेशन चैलेंज स्पार्क 2.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस अनूठी आइडियाथॉन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता टीम के विद्यार्थियों व उनके शिक्षकों को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि एक सफल उद्यमी बनने के लिए प्रत्येक स्तर पर कुछ नया सीखना आवश्यक है।विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के प्रो. गुंजन गोयल व रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. प्रकाश कानू के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की टीम में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि स्पार्क चैलेंज का आयोजन बीएससी बायोनेस्ट बायोइनक्यूबेटर, रीजनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी, फरीदाबाद द्वारा डिजाइन थिंकिंग, नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में उद्यमी मानसिकता बनाने के उद्देश्य से किया गया था। विश्वविद्यालय की ओर से सूक्ष्मजीव विज्ञान के पीएच.डी. शोधार्थी सौपर्णो पॉल; बी.एससी-एमएससी, रसायन विज्ञान विभाग के अभिषेक डे व सुश्री कल्पना पूनिया ने प्रतिभागिता की। टीम ने स्थायी हरित दृष्टिकोण का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक कचरे से दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (आरईई) के निष्कर्षण पर अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के लिए पूरे भारत से 11 शॉर्टलिस्ट की गई टीमों के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के माध्यम से टीम को दूसरे स्थान के लिए चुना गया था। सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सिंह और रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएँ दी और विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता हेतु प्रोत्साहित किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago