Havoc on farmers, fire in wheat crop, hut, property of thousands including ash
बनियापुर (सारण) पिठौरी पंचायत के सारेयां हल्दी टोला गाव में अचानक आग लगने से किसानो के लगभग दो बीघे में लगी गेहू की फसल जल कर राख हो गया है।वही बगल के तीन झोपड़ी 9 बेंढ़ी में रखे अनाज जलकर राख हो गया है घटना में लोग कुछ बचाव पाते तब तक सब जल चुका था।बाद में दमकल से लोगो ने आग को बुझाया।
तथा घटना की सुचना स्थानीय मुखिया द्वारा सीओ को दिया गया।घटना के संबंध में बताया गया है कि पिठौरी पंचायत के हल्दी टोला सारेया गांव में पछुआ हवा से फसल में अचानक आग लग गयी जिससे किसान पृथ्वी सिंह का 14 कट्ठा गेहू का फसल, त्रिभुवन सिंह का 10 कट्ठा गेहू का फसल ,हरेराम सिंह का 5 कट्ठा गेहू का फसल व् झोपड़ी कन्हैया सिंह का झोपड़ी में हजारो के कपड़ा बिस्तर सहित सामग्री जल कर राख हो गया है, वही अनिल सिंह का एक कट्ठा मकई का फसल झुलस गया है।वही एक गरीब राजवंशी साह का झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गया है।घटना में बर्बाद हुए सम्पति की मुआवजा की मांग स्थानीय मुखिया सुगंति देवी पूर्व जिला पार्षद प्रमोद कुमार पप्पू ने स्थानीय प्रशासन से किया है।जहा सीओ स्वामीनाथ राम के द्वारा घटना में हुए नुक्सान का मुआयना के बाद आपदा की राशि किसानो को दी जाएगी ।
इधर सिहोरिया गांव में आगलगी से ओमप्रकाश साहरामलाल राम बिन्दा साह सूरज साह विनायक साह जगदीश राम रविन्द्र राम मनोज साह शिला सिंह सभी का कई बीघा गेहू का फसल आगलगी में जलकर राख हो गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment