Home

पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में हवाला कारोबार का मास्टरमाइंड राजकुमार शर्मा सहित तीन को गिरफ्तार किया

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव के मनिंदर शर्मा का पुत्र हवाला कारोबार का मास्टरमाइंड राजकुमार शर्मा को पुलिस ने बुधवार को रात्रि में पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके पिता मनिंदर शर्मा,भाई राम कुमार और माता संगीता देवी को घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा गया।ज्ञात हो की हवाला कारोबार की लेनदेन के मामले की भनक लगने पर बीते जून माह में ब्रह्मस्थान गांव हरेंद्र सिंह मकान पर छापेमारी की थी।

जिसमे हवाला कारोबार से जुड़े तीन लोग को पुलिस ने नगद रुपया,हथियार सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था।जिसमे गोपालगंज जिले के मीरअलीपुर गांव के शेख कलीम, साधु चक गांव के राजेश कुमार तथा ब्रह्मस्थान गांव के मनु कुमार मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पटना उच्च न्यायालय से जारी स्टे ऑर्डर

इससे पूर्व में पुलिस छापेमारी कर एक आरोपी विश्वजीत कुमार को जेल भेज चुकी है।जबकि उसके बाद से ही हवाला का मास्टर माइंड ब्रह्मस्थान गांव के मनिंदर शर्मा का पुत्र राजकुमार शर्मा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर छापेमारी के लिए गई थी।थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार जिसपर हवाला का आरोपी राजकुमार शर्मा ने उच्च न्यायालय पटना का स्टे ऑर्डर दिखाते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस बल पर हमला कर दिया।जिसमे थानाध्यक्ष सहित दो एसआई घायल हो गए है।घायल पुलिस कर्मी का इलाज सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भगवानपुर में कराया गया।जिसमे थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआई अनिल सिंह और एसआई शैलेश सिंह शामिल है।घायल थानाध्यक्ष के ब्यान पर चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago