बनियापुर:थाना पुलिस ने गुरुवार को रजौली गांव में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उमेश राय नाम का यह युवक कमर में देशी कट्टा छिपाकर घूम रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है।
सूचना मिलते ही बनियापुर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। रजौली गांव में छापेमारी कर उमेश राय को पकड़ा गया। उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ। उमेश राय, स्वर्गीय बबन राय का बेटा है और रजौली गांव का ही रहने वाला है।
इस मामले में बनियापुर थाना में कांड संख्या 285/25, दिनांक 27 जून 2025 को दर्ज किया गया है। उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए, 26 और 35 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। छापेमारी टीम में बनियापुर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment