विश्व रिकॉर्ड धावक परवेज उर्फ टाइगर ने की है केन्द्र को शुरूआत
गरीब,असहाय बच्चों को शिक्षित करने का उद्देश्य
हजरत जन्दाहा(वैशाली) दौड़ की दुनिया मे विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले प्रखंड के लोमा गांव निवासी मोहमद परवेज आलम उर्फ टाइगर ने जन्दाहा प्रखंड के गरीब,असहाय बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य शिक्षक दिवस के अवसर पर से” टाइगर निःशुल्क शिक्षा केन्द्र “की शुरुआत कन्या उच्च विद्यालय बिझरौली के प्रांगण में किया।जिसका विधिवत उद्घाटन मुखिया दिनेश चौरसिया,राजद के प्रदेश महा सचिव दिलिप राय,सोशल मीडिया प्रभारी विकास यादव के शुभ हाथों से फीता काटकर किया गया।उद्घाटन के बाद मुखिया ने मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय काम है।गरीब,असहाय बच्चों को पढ़ाने के लिए यह एक वरदान साबित होगा।इस मौके पर विश्व रिकॉर्ड धावक मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाईगर ने बताया की वह प्रखंड भर मे शिक्षा का अभियान चलाने का फैसला लिया है।इसलिए उन्होंने एक निःशुल्क शिक्षा केन्द्र की शुरुआत किया है।कार्यकम में बरैला झील प्रभारी पंकज चौधरी, संजीव कुमार,अंगज कुमार, नीतिश कुमार, संजय कुमार,सुमन कुमार,मुकेश कुमार,मिक्की,मुस्कान,प्रियंका,सोनू,सिवनी,अमित,अभय,नीतू आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment