बसंतपुर(सीवान)प्रखंड प्रमुख कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन धार्मिक रीति रिवाजों के साथ किया गया। उद्घाटन पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन से पहले धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चारण किया गया। मौके पर आम लोगों के अलावे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के भी कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव ने कहा कि लोकतंत्र की यही खुबसुरती है।
लोगों का विश्वास हासिल कर कोई भी इस पद को पा सकता है। जनता जनार्दन ने मुझपर विश्वास जताया है तो समाज के प्रत्येक तबके के लोगों को साथ लेकर चलना ही मेरी पहली प्रथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनता से चुनाव में किया गया वायदा पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सबको साथ लेकर विकास की बात दोहराई। मौके पर राजद नेता देवी लाल शर्मा, प्रेमशंकर यादव, मुखिया विजय सिंह, परमेश्वर सहनी, विशाल अग्निहोत्री, मजिस्टर सिंह, मनोज सिंह, सत्येंद्र यादव, मुन्ना सिंह, फैयाज आलमम, उपप्रमुख रमावती देवी, मेघनाथ पासवान उपस्थित थे।
अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…
भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…
लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…
Leave a Comment