Home

स्वास्थ्य सहायता केंद्र ,जीविका व स्वास्थ्य विभाग की एक अनूठी पहल

लोगों के लिये उपयोगी साबित हो रहा है सदर अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सहायता केंद्र

जरूरतमंदों को केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही इलाज संबंधी समुचित मदद व सलाह

अररिया(बिहार)स्वास्थ्य विभाग,सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिये लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिये अस्पतालों को सुविधा संपन्न बनाते हुए उपलब्ध चिकित्सकीय इंतजामों तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित कराने की दिशा में जरूरी पहल की जा रही है। ताकि लोगों को सुविधाजनक तरीके से इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग व जीविका के संयुक्त प्रयास से सदर अस्पताल में जीविका द्वारा संचालित स्वास्थ्य सहायता केंद्र आम जिलावासियों के लिये बेहद उपयोगी व लाभप्रद साबित हो रहा है। दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से सदर अस्पताल इलाज के लिये आने वाले मरीज व उनके परिजनों को केंद्र के माध्यम से इलाज संबंधी समुचित मदद व सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। जो आम लोगों के लिये बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

केंद्र का संचालन लोगों के लिये सुविधाजनक

सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि केंद्र सुदूरवर्ती इलाके से अस्पताल इलाज के लिये आने वाले लोग जानकारी के अभाव में बेवजह अस्पताल का इधर से उधर चक्कर लगाने के लिये मजबूर होते थे। इससे उनका समय तो बर्बाद होता ही था, साथ ही सही समय पर मरीज का इलाज नहीं होने के कारण जटिलताएं बढ़ जाती थी। जीविका द्वारा संचालित स्वास्थ्य सहायता केंद्र लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिहाज से कारगर साबित हो रही है।

प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा दो शिफ्ट में हो रहा केंद्र का संचालित

जीविका के स्वास्थ्य व पोषण समन्वयक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में जीविका द्वारा संचालित स्वास्थ्य सहायता केंद्र जीविका दीदी सहित आम जिलावासियों के लिये उपयोगी है। केंद्र में फिलहाल दो स्वास्थ्य मित्र कार्यरत हैं। जिन्हें इस कार्य के लिये प्रशिक्षित किया गया है। केंद्र दो शिफ्ट में संचालित है। केंद्र की शुरुआत फरवरी 2023 में हुई थी। इसके बाद से अबतक हजारों लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं। केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 6299127130 पर कॉल कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी, इलाज के लिये सुलभ पंजीकरण, मरीज का अस्पताल में भर्ती कराने में सहयोग, चिकित्सकों का परामर्श सहित अन्य सुविधा हासिल की जा सकती है। केंद्र के संचालन को ज्यादा उपयोगी व प्रभावी बनाने के लिये जीविका समूह की बैठक में इस पर चर्चा करते हुए आम लोगों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सहायता केंद्र सरकार की अनूठी पहल

सिविल सर्जन डॉ.विधानचंद्र सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सहायता केंद्र जीविका व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित सरकार की एक अनूठी पहल है। बीमार व्यक्ति व उनके परिजन को सही समय पर इलाज के लिये उचित सलाह व आवश्यक सहयोग प्रदान करना केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। इसकी मदद से इलाज के लिये अस्पताल आने वाले लोगों को बेवजह अस्पताल में इधर से उधर चक्कर लगाने की मजबूरी से निजात मिली है। अस्पताल प्रबंधन इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रयासरत है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago