Home

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई पांच सदस्यीय मेडिकल टीम
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाया जाता है नियमित जांच
  • परिवार के तरह रखा जाता है बुजुर्गों का खयाल

पूर्णियाँ(बिहार)कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने बहुत तरह के दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी हर किसी व्यक्ति तक जांच सुविधा पहुंच सके इसका खयाल रखा जा रहा है. इसमें ऐसे लोगों को भी जोड़ा जा रहा है जिसका ध्यान रखने के लिए उनके अपने अब साथ नहीं है. पूर्णियाँ जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के गुलाबबाग, हँसदा रोड स्थित सहारा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की जांच करवाई गई. जांच में कोरोना के साथ ही सभी वृद्धजनों की रूटीन जांच भी करवाई गई. इस दौरान डॉ. आर.एन. चौधरी, पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के बीएचएम विभव कुमार, एएनएम शशि प्रभा, कुमारी नीलू जायसवाल, फार्मासिस्ट सुमन कुमार के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई पांच सदस्यीय मेडिकल टीम :

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच सदस्यीय टीम भेजी गई. टीम में दो डॉक्टर, दो एएनएम, एक फार्मासिस्ट उपलब्ध थे. उनके द्वारा बुजुर्गों का कोरोना जांच के साथ ही रूटीन जांच भी किया गया. टीम के नेतृत्वकर्ता डॉ. आर.एन. चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर समय-समय पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का भी जांच कराती रहती हैं लेकिन इस कोरोना काल में इनलोगों की जांच जरूरी था जिसे विभाग ने आज मेडिकल टीम भेजकर कराई हैं. यहां सभी की जांच कर उनका रिपोर्ट दिया जाएगा और उन्हें जरूरी दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएगी.

बुजुर्गों का भी संक्रमण जांच था जरूरी :

पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान हमलोग अपने आप को सुरक्षित तो रखते ही हैं पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का ध्यान रखने वाले कोई नहीं होते हैं. इसलिए स्वास्थ्य विभाग हमेशा इसके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहता है. बुजुर्गों में भी संक्रमण का जांच जरूरी था जिसके लिए आज टीम भेजकर जांच करवाई गई. जांच में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और सभी के द्वारा जरूरी किट भी इस्तेमाल किया गया.

परिवार की तरह रखा जाता है बुजुर्गों का खयाल : अधीक्षिका

सहारा वृद्धाश्रम की अधीक्षिका ममता सिंह ने बताया कि वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों का खयाल बिल्कुल परिवार की तरह रखा जाता है. इनके स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इनकी जांच करवाई जाती है. इनके अलावा आश्रम में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध रखी गई है, जैसे- टेलीविजन, कैरमबोर्ड, पढ़ने के लिए अखबार व मैगजीन भी रहता हैं जिसको जो मर्जी उसे प्रयोग में ला सकता हैं. बुजुर्गों को अत्याधुनिक तरीके से नियमित योगाभ्यास कराया जाता हैं. आश्रम में आधुनिक रसोईघर, भोजनालय, पूजा स्थल आदि उपलब्ध हैं. सोने के लिए शांत व स्वच्छ वातावरण के अलावे पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हैं.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago