Categories: Home

विश्व बुजुर्ग दिवस पर स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का होगा आयोजन

1 अक्टूबर को मनाया जाएगा विश्व बुजुर्ग दिवस

1 से 3 अक्टूबर तक बीमारियों से बचाव के लिए की जाएगी काउंसलिंग

छपरा(बिहार)विश्व बुजुर्ग दिवस के मौके पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जारी पत्र में बताया गया है कि प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को विश्व बुजुर्ग दिवस के रूप में मनाया जाता है। वृद्धावस्था में शरीर के कमजोर होने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियां विशेषकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, पर्किंसन्स मनोभ्रंश, अल्जाइमर, हृदय रोग, कान, आंख इत्यादि रोगों से ग्रसित होने की संभावना बढ़ जाती है। इस को ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व वृद्ध दिवस का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का होगा आयोजन:

जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि 1 से 3 अक्टूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों जैसे सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, इत्यादि पर वृद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, पार्किंसंस, मनोभ्रंश, अल्जाइमर, हृदय रोग, कान-नाक -गला रोग एवं नेत्र आदि बीमारियों की जांच के साथ ही बीमारियों से बचाव के उपाय एवं खानपान से संबंधित उचित सलाह भी दिया जाएगा।

माईकिंग व बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जाएगा जागरूक:

विश्व बुजुर्ग दिवस पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर के बारे में बैनर पोस्टर व माइकिंग के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। शिविरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। आशा कार्यकर्ता व एएनएम मरीजों व उनके परिजनों को इसके बारे में जानकारी देंगी।

आयोजित शिविरों का आंकड़ा राज्य स्वास्थ्य समिति को देना होगा:

पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि विश्व बुजुर्ग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन करते हुए, आयोजित शिविर में उपचारित मरीजों की संख्या, किए गए जांच एवं वितरित दबाव से संबंधित आंकड़े को शिविर आयोजन संबंधित फोटोग्राफ सहित गैर संचारी प्रकोष्ठ राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के ईमेल आईडी पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago