छपरा:सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के कचनार पंचायत भवन पर डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति विशेष विकास शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का मकसद सरकार की 22 सेवाओं को समुदाय तक पहुँचाना था। स्वास्थ्य सेवा इसमें प्रमुख रही।
कचनार रोगी हितधारक मंच के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया नागेंद्र कुमार, सरपंच देवेंद्र राम और पुनीता देवी ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इनके प्रयास से फाइलेरिया से पीड़ित पाँच मरीजों को चिन्हित कर इलाज से जोड़ा गया। मरीजों को जरूरी दवाइयां दी गईं।
विकास मित्र गुड़िया कुमारी, आशा कार्यकर्ता मधु कुमारी, उषा कुमारी, कमलावती देवी, संगीता कुमारी, सरीता कुमारी और आंगनबाड़ी सेविका उषा कुमारी ने 29 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी को जरूरी दवाइयां भी दी गईं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फाइलेरिया नियंत्रण, सामान्य बीमारियों के इलाज और स्वास्थ्य जागरूकता पर जानकारी दी। इस आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। फाइलेरिया जैसी बीमारियों से लड़ने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित हुआ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment