कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तत्पर

टीकाकरण के साथ जिले में जगह-जगह चलाए जा रहे जांच अभियान:
कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने पर लोगों को दी जा रही मेडिसिन किट:
टीकाकरण के बाद जल्द स्वस्थ्य हो रहे कोरोना संक्रमित लोग:

पूर्णिया(बिहार)कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। जिससे ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। नए वैरिएंट के प्रभाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तत्परता से विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है। जिले में लोगों की कोरोना जांच के लिए जगह-जगह जांच कैम्प खोले गए हैं।जांच रिपोर्ट संक्रमित आने पर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जाता है। उन्हें संक्रमण से उबरने के लिए तत्काल आवश्यक मेडिसिन किट दी जा रही है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी मुख्य आवागमन वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले जगहों पर मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर लोगों को दी जा रही मेडिसिन किट :
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज्यादा संख्या में लोगों की कोविड टेस्टिंग की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लोगों को होम आइसोलेट करते हुए उन्हें आवश्यक मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है।

डीपीएम स्वास्थ्य ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को रैपिड एंटीजन जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल मेडिसिन किट दी जाती है । साथ ही उन्हें होम आइसोलेट किया जाता है। वहीं आरटीपीसीआर व ट्रूनेट जांच द्वारा पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों को बीएमएसआईसीएल पटना द्वारा पोस्ट के माध्यम से उनके पते पर मेडिसिन किट भेजी जा रही है। डीपीएम ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर कोविड कंट्रोल रूम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती है। आवश्यकता पड़ने पर संक्रमित व्यक्ति के घर पर मेडिकल टीम भेजकर व्यक्ति की जांच की जाती है।

टीकाकरण के बाद जल्द स्वास्थ्य हो रहे कोरोना संक्रमित व्यक्ति :
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए कोरोना टीका सबसे बेहतर उपाय है। टीका की दोनों डोज लगाने से लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का आवश्यक विकास होता है। जिससे लोग संक्रमित होने पर भी जल्द स्वस्थ्य हो जाते हैं। इसलिए 15 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को समय पर अपनी दोनों डोज कोरोना टीका जरूर लगवाना चाहिए।

सिविल सर्जन ने बताया कि तीसरी लहर कोविड संक्रमण से जिले में अबतक कुल 174 लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमें 09 लोग चार-पांच दिन में ही कोरोना हो हराकर संक्रमण मुक्त हो गए हैं। वर्तमान में जिले में 165 एक्टिव केस दर्ज हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेट करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित जांच की जा रही है। लोगों को भी इससे सुरक्षा के लिए पूरी तरह मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी और नियमित रूप से सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago