Home

पूर्णिया जिला स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर में लायंस क्लब का लिया गया सहयोग:
डीएम ने लायंस क्लब से अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों में भी सहयोग करने की अपील:
शाम 04 बजे तक 68 यूनिट का रक्तदान:

पूर्णिया(बिहार)जिला के 252वें स्थापना दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के लायंस क्लब के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीएम राहुल कुमार,एडीएम डी. के. प्रज्जल एवं सिविल सर्जन डॉ.एस. के. वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।रक्तदान शिविर में डीएम ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने एवं लायंस क्लब को इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन के पुत्र अमन वर्मा द्वारा रक्तदान की शुरुआत की गई। रक्तदान करने के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र शौंपा गया। शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही डीएम द्वारा लायंस क्लब प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के प्रेसिडेंट रमेश झा, पूर्व जिला गवर्नर दालचंद संचेती,पूर्व लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. ए. एन. केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष मुन्ना कुमार,डीपीएम स्वास्थ्य ब्रजेश कुमार सिंह,डीएएम स्वास्थ्य सत्यम कुमार, स्वाति वैश्यन्त्री,डॉ. एम.के. झा सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में शाम 04 बजे तक 68 यूनिट रक्तदान हो चुका था। इसके बाद भी रक्तदान कार्यक्रम जारी था।

डीएम ने स्वास्थ गतिविधियों में लायंस क्लब को और सहयोग की अपील की :
इस मौके पर डीएम राहुल कुमार ने कहा कि राज्य में लायंस क्लब द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवश्यक भूमिका निभाई जाती है। पूर्णिया में भी इसे क्रियान्वित करने की जरूरत है।जिला स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है।लायंस क्लब को अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।जिससे लोगों को और अधिक स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो सके। इसमें जिला प्रशासन द्वारा भी सभी तरह का सहयोग किया जाएगा।

हर स्वस्थ व्यक्ति को 03 माह के अंतराल पर करना चाहिए रक्तदान :
लायंस क्लब के प्रेसिडेंट रमेश झा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को हर 03 माह के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। इससे गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। जिला के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर रहे सभी लोग धन्यवाद के हकदार हैं। हम डीएम राहुल कुमार व सिविल सर्जन डॉ. एस के वर्मा को भी धन्यवाद देते हैं जो अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस आयोजन में शामिल हो सके और रक्तदाता लोगों की हौसला अफजाई की।

दान हुआ रक्त का अलग-अलग भाग लोगों के लिए उपयोगी :
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि 60 वर्ष से कम उम्र के सभी स्वस्थ व्यक्ति जो किसी भी बीमारी से ग्रसित नहीं हैं रक्तदान करने के काबिल होते हैं। लोगों का किया गया रक्तदान अन्य लोगों को विभिन्न माध्यमों से लाभकारी होता है। एक यूनिट रक्त को चार अलग-अलग भागों में विभाजित किया जाता है जो अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित लोगों को दिया जा सकता है। इसलिए सभी लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago