Home

29 लोगों की शिकायतें सुनीं, अफसरों को दिए निर्देश

नालंदा:जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मंगलवार को जनता दरबार में 29 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। हर मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

कृषि कार्य के लिए ट्रांसफॉर्मर की मांग पर उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, बिहारशरीफ (ग्रामीण) को निर्देश दिया। एक आवेदक ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने राजगीर के अंचलाधिकारी और छबिलापुर थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने को कहा।

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को रोके जाने की शिकायत पर अपर समाहर्ता, नालंदा को जांच का निर्देश दिया गया। फर्जी शपथ पत्र बनाकर जमाबंदी कायम करने के मामले में भी अपर समाहर्ता और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा गया।

एक अन्य मामले में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर भी इन्हीं अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जमीनी विवाद के मामले में नगरनौसा के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने को कहा गया।

चंडी के एक मार्केट में अवैध बालू खनन से रास्ता बाधित होने की शिकायत पर चंडी के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए। अन्य आवेदनों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago