torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई, 4 में अंतिम आदेश - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई, 4 में अंतिम आदेश

सारण(बिहार)जिलाधिकारी अमन समीर ने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की। कुल 13 मामलों पर सुनवाई हुई। 4 मामलों में अंतिम आदेश पारित किया गया। शेष 9 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोक शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निवारण जरूरी है। लोक प्राधिकारों को तत्परता दिखानी होगी।उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी सजग, संवेदनशील और सक्रिय रहें।