दरभंगा:पुलिस कार्यालय में शनिवार को जनसुनवाई हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथराड्डी जलाराड्डी ने फरियादियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं। संबंधित पदाधिकारियों को सात दिन के अंदर समाधान का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें भोजपुर के पुलिस अधीक्षक से जुड़ी 1, सदर और विशनपुर थाना से 1, बेनीपुर अनुमंडल से 2, बेनीपुर और बहेड़ा थाना से 1, कमतौल अनुमंडल से 1, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक से 1, सदर अंचल निरीक्षक से 1, एपीएम थाना से 1, सिंहवाड़ा थाना से 1, बहादुरपुर थाना से 1, केवटी थाना से 1, बहेड़ी थाना से 1 और लहेरियासराय थाना से 1 शिकायत शामिल रही।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मकसद आम लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करना है। यह प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment