Home

जनता दरबार आयोजित कर जमीनी विवाद की हुई सुनवाई

भगवानपुर हाट (सीवान)थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में जमीनी विवाद के मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में सीओ युगेश दास व एसई उमाकान्त यादव ने संयुक्त रूप से जमीन विवाद मामलों की सुनवाई की। दरबार में कई नये और पुराने मामलों की सुनवाई की गई।दरबार में जुनैदपुर गांव के ज्ञानती देवी बनाम कृष्णा चौरसिया,कौड़िया तख्त के सुनीता देवी बनाम भागीरथ ठाकुर , राजेश चौरसिया, चंदन चौरसिया तथा बड़कागांव के ज्ञानी देवी बनाम पुण्यदेव महतो के पुराने वाद का निपटारा किया गया। जबकि मिरजुमला के मोसाफिर राय बनाम भिखारी राय, सरायपड़ौली के प्रदीप मुसहर बनाम मदन मुसहर, खैरवां के मनोज महतो बनाम रामएकबाल महतो, सारीपट्टी के कृष्णमोहन प्रसाद बनाम शत्रुघ्न प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, भगवान प्रसाद, प्रभु प्रसाद व कई अन्य नये मामलों की सुनवाई कर प्रतिवादी पर तामील की गई। मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक बलिराम चौबे व फरियादी मौजूद थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago